रिपोर्ट-श्रवण तिवारी
सीतापुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तम्बौर के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की हालात गंभीर होती जा रही है।वही जिला आधिकारी के आदेशों से स्वास्थ्य विभाग जमकर धज्जिया उड़ा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी अंतर्गत शाहपुर में झोलाछाप डाक्टरों की लम्बी फौज बिना किसी डिग्री व पंजीकरण के लोगो की जान से खिड़वाड़ कर रहे है।

क्या बोले अधीक्षक- इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डां0 मनोज सिंह ने बताया की मामला संज्ञान में आया हैं जल्द हि कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया की क्षेत्र में जो भी अवैध रूप से क्लीनिक संचालित है। उनको जल्द से जल्द बंद करने की कार्यवाही की जाएगी।
