सीतापुर तहसील प्रशासन ने अखबार में प्रकाशित खबर का तत्काल संज्ञान लिया है । सड़क पर जमा मिट्टी के चलते बारिश के दौरान हो रही दुर्घटनाओं की जांच को लेकर नायब तहसीलदार मौके पर पहुँचे। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क खराब करने वाले ईंट संचालकों को किया नोटिस जारी।अटरिया क्षेत्र के रनुवापारा रोड़ स्थित मौर्या बिक्र फिल्ड व मनवा रोड़ स्थिति गुप्ता भट्टा संचालको की मनमानी से ट्रैक्टर ट्रालियों से मिट्टी ढुलाई करते वक्त दोनो मार्गो पर काफी मिट्टी जमा हो गई।जिससे स्कूली बच्चों व राहगीरों को काफी दिक्कत हुयी।उपजिलाधिकारी राखी वर्मा संज्ञान में लेते हुए नायब तहसीलदार सत्यपाल सिंह सहित क्षेत्रीय लेखपाल अमियकांत शुक्ला को मौके की जांच के लिए भेजा। तहसीलदार मौर्या बिक्र फिल्ड व गुप्ता बिक्र फिल्ड के संचालको से वार्ता की ओर कड़े निर्देश दिये।पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई आशीष यादव ने बताया की सड़क खराब करने वाले ईंट भट्टा संचालको को नोटिस जारी कर दी गयी है । *पत्रकार : श्रवण तिवारी*

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *