एमडी न्यूज ब्यूरों गोंडा- अजीत यादव गोण्डा (छपिया)- ‘सबके हैं सरदार’ उद्घोष के साथ गोण्डा जिले मे छपिया के शनी मैरेज लाॅन मे ‘”लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल'” के जीवन पर आधारित “जय श्री वल्लभ राष्ट्र कथा” (छः दिवसीय कथा) का शुभारंभ 2 फरवरी 26 को होगा जो 7 फरवरी तक चलेगा। राष्ट्र कथा के अंतिम दिन विशाल भंडारा भी होगा, जिसमे 10,000/_(दस हजार)लोग शामिल होगे। जय श्री वल्लभ राष्ट्र कथा की जोरदार तैयारी की गई है, जिसमे, छपिया विकास खंड के सभी गांवो मे माइक से एनाउंसमेंट के साथ पूरे जिले मे एनाउंसमेंट कराया गया है। पूरे जिले से सभी समुदाय के लोगो का जमावडा होगा। पूरे जिले के पटेल समाज के सभी प्रधानो, पूर्व प्रधानो के साथ-साथ सभी जिलापंचायत सदस्यो और पूर्व जिलापंचायत सदस्यो को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। पूरे जिले के सभी गणमान्य लोगो को बाकायदा आमंत्रण कार्ड कैलेन्डर के रूप मे दिया गया है। इस राष्ट्र कथा को लेकर पूरे जिले के सभी पटेल समाज बंधुओ मे जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जैसा कि सर्व विदित है कि पिछले साल मार्च मे पटेल समुदाय ने गोण्डा जिले मे कुर्मी महाकुंभ करके अपनी जबरदस्त एकता का एहसास करा चुका है। इस जय श्री वल्लभ राष्ट्र कथा के माध्यम से कराने जा रहा है। यह जय श्री वल्लभ राष्ट्र कथा दलीय राजनीति से ऊपर उठकर हो रही है। इसलिए इसमे समुदाय पूरी एक जुटता दिखाएगा और साथ-साथ राष्ट्रीय महापुरुष लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के कथा के माध्यम से भारतीय समाज के तमाम तबके जो राष्ट्र वादी हैं उन्हे भी जोड़ कर राष्ट्र कथा को और भी भव्यता प्रदान की जा रही है। इस राष्ट्र कथा के शीर्षक से समझा जा सकता है।”सबके हैं सरदार” राष्ट्र निर्माता की राष्ट्र कथा। जय श्री वल्लभ राष्ट्र कथा।। यह “जय वल्लभ श्री राष्ट्र कथा ” 14 वर्ष की कठोर तपस्या करके लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर आधारित दस अध्यायो मे रचित ” जय श्री वल्लभ चरित्र चंद्रोदय” के रचयिता महामान्यवर हरीभाई पटेल वल्लभानंद जी महाराज के मुखार बिंदु से सुनाई जायेगी। इसलिए पूरे भारत से पटेल समाज के वरिष्ठ लोग पधार रहे हैं। पटेल समाज के वरिष्ठ अधिकारी व रिटायर्ड आईएएस/ आईपीएस तथा बुद्धिजीवियो के साथ साथ तमाम गुजराती उद्योगपति भी पधार रहे हैं। इस राष्ट्र कथा के संरक्षक जिलापंचायत सदस्य माननीय जगदीश पटेल, तथा पूर्व जिलापंचायत सदस्य माननीय चंद्र प्रताप पटेल एडवोकेट, व माननीय सकसेन वर्मा संयोजक के रूप मे कमान संभाल हुए हैं। इस राष्ट्र कथा मे मुख्य रूप से तैयारी करने वालो मे वल्लभ मिशन के संस्थापक सदस्य माननीय रवि कुमार चौधरी,पूर्व जिलापंचायत सदस्य माननीय नंद किशोर वर्मा टैक्स एडवोकेट, पूर्व जिलापंचायत सदस्य माननीय गुरूसरन, पूर्व जिलापंचायत सदस्य माननीय गंगाराम भारती, माननीय पंकज चौधरी, माननीय शिवकुमार विश्वकर्मा, पटेल समाज के वरिष्ठ सहयोगी माननीय भाई लाल वर्मा, पूर्व प्रधान गंगाराम वर्मा, माननीय विनोद वर्मा, माननीय घनश्याम प्रजापति, श्री राम किशन मौर्य, श्री राम कुमार भारती एडवोकेट, श्री कनिक राम पटेल एडवोकेट, श्री सुभाष चंद्र पटेल, श्री शिवकुमार प्रजापति, श्रीचंदप्रकाश वर्मा, श्री राजदत वर्मा, आदि गणमान्य लोग शामिल है।

