एम डी न्यूज़ वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो अयोध्या की रिपोर्ट
मवई चौराहा स्थित लखनऊ–अयोध्या राष्ट्रीय मार्ग पर रविवार को कौशल फुटवेयर एवं श्याम डेकोरेशन प्वाइंट का भव्य उद्घाटन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन के अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक श्याम जी कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि कौशल फुटवेयर पर महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं के लिए आधुनिक डिज़ाइन के जूते, चप्पल एवं सैंडल की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उचित एवं किफायती मूल्यों पर उपलब्ध कराना ही उनके प्रतिष्ठान का मुख्य उद्देश्य है, ताकि हर वर्ग के लोग लाभान्वित हो सकें।
उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी, व्यापारी एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा, समरपाल, विकास गुप्ता, बाबा विनोद, अनूप मिश्र, पंकज जायसवाल सहित अनेक सम्मानित लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने प्रतिष्ठान के संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कौशल फुटवेयर एवं श्याम डेकोरेशन प्वाइंट की उज्ज्वल सफलता और निरंतर प्रगति की कामना की।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस नए प्रतिष्ठान के खुलने से क्षेत्रवासियों को अब बेहतर गुणवत्ता के फुटवियर एवं डेकोरेशन से जुड़े उत्पाद अपने ही नगर में उपलब्ध होंगे, जिससे उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। व्यापारिक दृष्टि से भी यह प्रतिष्ठान क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
समारोह के अंत में प्रतिष्ठान के संचालक ने सभी आगंतुकों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *