फरह (मथुरा)।
फरह क्षेत्र के ग्राम राधा नगला खेरट में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। गांव में स्थित खाद के गढ़ों (खाद रखने की सरकारी जगह) पर सपेरा समाज के कुछ दबंग लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार यह विवाद वर्ष 2004 से चला आ रहा है, जिस पर गांव निवासी सरदार पाठक द्वारा विधिवत रूप से स्टे (स्थगन आदेश) प्राप्त किया गया था। इसके बावजूद दबंग लोग न तो प्रशासनिक आदेशों का पालन कर रहे हैं और न ही अवैध कब्जा हटाने को तैयार हैं।
बताया गया है कि सरदार पाठक द्वारा एसडीएम महोदय के आदेश भी प्राप्त किए जा चुके हैं, लेकिन दबंगों पर इन आदेशों का कोई असर नहीं दिखाई दे रहा। खाद के गढ़ों पर कब्जा होने के कारण ग्रामीणों को मजबूरी में ग्रामीण सड़क पर खाद डालनी पड़ रही है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए अवैध कब्जा तुरंत हटवाया जाए तथा सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कर ग्रामीणों को राहत दिलाई जाए।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *