
एम डी न्यूज़ वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो अयोध्या की रिपोर्ट
जनपद अयोध्या के रुदौली क्षेत्र के ग्राम कुतुब जमापुर निवासी 32 वर्षीय उदय राज प्रजापति के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रूशदी मियाँ ने गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
रूशदी मियाँ स्वयं ग्राम कुतुब जमापुर पहुँचे, दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। इसी क्रम में उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की।
पूर्व मंत्री की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रूशदी मियाँ हमेशा जनता के सुख-दुख में सहभागी रहते हैं और उनका यह कदम एक सच्चे जनसेवक की पहचान है। ग्रामीणों ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे नेता ही समाज में संवेदना और विश्वास को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत उदय राज प्रजापति की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
