पलिया में ओवरलोड बसें मौत को दे रहीं न्योता
रिपोर्टर :- विनीत तिवारी
एम डी न्यूज़ (लखीमपुर)
बसों की छतों पर लदा भारी सामान, जंगल से घिरे मार्ग पर हर पल मंडरा रहा बड़ा हादसा
पलिया खीरी क्षेत्र में ओवरलोड बसों का संचालन लगातार यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। खासकर जंगल से घिरे पलिया-गौरीफंटा मार्ग पर बसों की छतों पर क्षमता से कई गुना अधिक सामान लादकर फर्राटा भरा जा रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
संवेदनशील वन क्षेत्र और संकरे मार्ग होने के बावजूद न तो बस संचालक नियमों का पालन कर रहे हैं और न ही जिम्मेदार विभाग कोई ठोस कार्रवाई करता नजर आ रहा है। तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और ऊपर रखा भारी सामान जरा सी चूक में दर्जनों जिंदगियों को खतरे में डाल सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। सवाल यह है कि किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन जागेगा या समय रहते इन “चलती फिरती मौतों” पर लगाम लगेगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed