बिसौली : सावन व आगामी त्यौहारों को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने सतर्कता बरतना शुरू कर दी है। शुक्रवार को एसआई सोबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने इस्लामनगर चौराहे पर सघन चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान श्री सिंह ने बारीकी से चौपहिया व दोपहिया वाहनों का निरीक्षण किया। श्री सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस लगातार असामाजिक तत्वों व अपराधी किस्म के लोगों पर निगाह रखे हुए है।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *