बिसौली : श्री अमरनाथ सेवा समिति के तत्वाधान में अमरनाथ यात्रा से लौटकर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पहले शुक्रवार सुबह अखंड रामायण पाठ का विधिवत समापन हुआ। श्री अमरनाथ सेवा समिति केे बैनर तले बीते डेढ़ दशकों से प्रतिवर्ष अमरनाथ यात्रियों की वापसी के बाद आयोजित होने वाले विशाल भंडारे का आयोजन बुद्धा उपवन में किया गया। इससे पहले बुद्धा उपवन में ही गुरूवार से प्रारंभ हुए अखंड रामायण पाठ का शुक्रवार सुबह 10 बजे समापन हुआ। मानव सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित अखंड रामायण पाठ में बड़ी संख्या में रामभक्त व शिवभक्त शामिल हुए।

मानव सेवा समिति के संस्थापक बरेली के वरिष्ठ सर्जन डा0 ब्रजेश यादव ने बीते दो वर्षों से प्रत्येक श्रावण मास में अखंड रामायण पाठ कराने का संकल्प लिया है। आयोजन में अमरनाथ सेवा समिति के प्रधान अशोक शर्मा गुरू, रोहित उर्फ सोनू महाजन, डा0 मनोज माहेश्वरी, सभासद मोनू महाजन, दुर्गेश वार्ष्णेय, पवन, रामप्रकाश रामजी, अरूण गुप्ता, गणेश वार्ष्णेय, नितिन महाजन, देवेन्द्र भट्ट, धीरेन्द्र शर्मा आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *