एम डी न्यूज़ वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या की रिपोर्ट
विकास खण्ड मवई शिक्षा क्षेत्र में स्थित सन्त कबीर दास स्मारक विद्यालय बसौढ़ी से भक्ति धाम मनगढ़ व समसपुर पक्षी विहार के लिए विद्यार्थियों के एक टूर ग्रुप को प्रबन्धक राम विनेश यादव व प्रधानाचार्य राम सुरेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस टूर में विद्यालय के शिक्षक राम सूरत यादव, नरेंद्र कुमार यादव, पीताम्बर यादव, पूनम यादव रेखा वर्मा व अन्य का विशेष सहयोग रहा और बच्चों को इन स्थलों का भ्रमण करा कर जानकारी प्रदान करने का प्रयास किया।
विद्यालय के प्रबंधक राम विनेश यादव ने बताया कि धार्मिक और शैक्षिक अनुभव प्रदान करने के लिए, विद्यार्थियों का एक समूह भक्तिधाम तीर्थधाम के भ्रमण के लिए रवाना हुआ है। जिसका उद्देश्य उन्हें आत्मिक, धार्मिक, और सांस्कृतिक शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है। यह दौरा छात्रों को किताबी ज्ञान से दूर, वास्तविक जीवन में संस्कृति और विरासत से जोड़ने का एक प्रयास है। जो उनके समग्र विकास में सहायक होगा। भक्तिधाम शैक्षिक भ्रमण से
छात्रों में धार्मिक ज्ञान, नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ाना। इस यात्रा के दौरान बच्चे मंदिरों, पवित्र स्थलों का भ्रमण करने के साथ-साथ धार्मिक शिक्षा की कक्षाओं में भाग लेते हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *