एम डी न्यूज़
बरेली के फरीदपुर क्षेत्र के गौसगंज सराय स्थित खंडेलवाल एडिबिल ऑयल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री पर छापा मार कर फैक्ट्री से 22,273 किलोग्राम खाद्य तेल जब्त किया, जिसकी कीमत 31.55 लाख रुपये है। न्यूट्रीप्लस रैपसीड ऑयल के 1,485 कंटेनर सील किए गए। यह कार्रवाई उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और खाद्य गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए की गई। छापेमारी टीम में मंडल की अंतरजनपदीय टीम शामिल रही, जहां भारी मात्रा में खाद्य तेल जब्त व प्रतिबंधित किया गया।

कार्रवाई के दौरान टीम ने विभिन्न प्रकार के खाद्य तेलों के कुल आठ नमूने लिए। इनमें न्यूट्रीप्लस रैपसीड ऑयल, रिफाइंड पामोलीन ऑयल, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, सोयाबीन क्लासिक पैक्ड, मल्टीसोर्स एडिबल ऑयल, राइस ब्रान, सरसों तेल और चक्र ब्रांड सरसों तेल शामिल हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने बताया कि यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर की गई। अधिकारियों ने जिन टैंकों से नमूने लिए हैं, उनके तेल के प्रोसेसिंग, पैकिंग और बिक्री पर जांच रिपोर्ट आने तक रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
छापेमारी टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य) शाहजहांपुर चंद्रशेखर मिश्रा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शाहजहांपुर वागेश मणि त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सौरभ सोनी, विनय कुमार, सुशील सचान, मुकेश, हिमांशु, ज्योत्सना त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, इंद्रजीत सिंह आदि शामिल रहे।

रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *