एम डी न्यूज़ वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या की रिपोर्ट
मवई चौराहा स्थित विश्वनाथ रेस्टोरेंट के निकट नवस्थापित लेदर शॉप का पूर्व मंत्री विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां ने फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग,व्यापारी एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
उद्घाटन के अवसर पर पूर्व मंत्री रुश्दी मियां ने कहा कि नए व्यावसायिक शोरूम स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाते हैं तथा क्षेत्र की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शोरूम संचालक मोहम्मद तसलीम एवं मोहम्मद लाइक खां को शुभकामनाएं देते हुए उनके व्यापार की निरंतर उन्नति की कामना की शोरूम संचालक मोहम्मद तसलीम ने कहा कि ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले लेदर उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराए जाएंगे और ग्राहक संतुष्टि उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से नव स्थापित शोरूम को सहयोग देने की अपील की।
इस अवसर पर समाजसेवी दानिश हुसैन,मोहम्मद आसिम,सैय्यद मंजूर अशरफ,आसिफ खां,विंध्या सिंह,गुल्लू सिंह,नजीब शेख,तलहा खां,नाजिश खां,सुरजीत चौहान,विपिन सम्राट,सोनू मिस्त्री,सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed