ब्यूरो चीफ रामानंद सागर

बाराबंकी, फाल्गुनी मेला–2026 लोधेश्वर महादेवा के सकुशल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु महादेवा ऑडिटोरियम में जोन एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों तथा उनके कॉउंटरपार्ट्स पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि नामित समस्त जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने आवंटित क्षेत्र में समय से उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए सतत भ्रमणशील रहें। प्रत्येक अधिकारी अपने सेक्टर में भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। यह भी निर्देशित किया गया कि कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के साथ मित्रवत, संयमित एवं संवेदनशील व्यवहार रखा जाए तथा सेवा भाव के साथ दायित्वों का निर्वहन किया जाए। किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित कार्रवाई करते हुए उच्चाधिकारियों को तत्काल अवगत कराया जाए।
जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया गया कि वे अपने अधीनस्थ सेक्टरों की सतत निगरानी रखें, समन्वय स्थापित करें तथा व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की शिथिलता न होने दें।
पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी पुलिस अधिकारी निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट्स पर पूर्ण सतर्कता के साथ तैनात रहें, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखें तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ समन्वय बनाकर कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अन्ना सुदन, अपर जिलाधिकारी श्री निरंकार सिंह, जॉइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सुश्री गुंजिता अग्रवाल, एएसपी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed