रिपोर्टर : अनुज कुमार

प्रयागराज | थाना फूलपुर पुलिस ने दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में वांछित चल रहे पति व सास को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को मंगलवार को नरई की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस आयुक्त एवं अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
थाना फूलपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0-50/2026 धारा 85/80/61(2)(क) भारतीय न्याय संहिता व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त रमेश कुमार पाल (33 वर्ष) पुत्र मोहन लाल पाल एवं समला देवी (50 वर्ष) पत्नी मोहन लाल पाल, निवासी ग्राम चक अब्दुल करीम उर्फ पूरे भुलई बाबूगंज, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट प्रयागराज को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपित दहेज उत्पीड़न एवं दहेज हत्या से जुड़े मामले में फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों के विरुद्ध आवश्य विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सूरज राठी, महिला उपनिरीक्षक प्रिया त्रिपाठी एवं हेड कांस्टेबल रामदवर सरोज शामिल रहे।

0 views

By MD News

Yes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed