रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।
एम डी न्यूज़

बरेली में क्रिटिकल केयर अस्पताल के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग को लेकर बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली गोकलपुर क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विरोध में नारेबाजी भी की गई। प्रदर्शनकारियों ने गेट पर बैठकर डीएम को ज्ञापन देने की जिद की लेकिन, लेकिन अधिकारियों ने डीएम के कोर्ट में होने के बाद बताई तो वह लोग मान गए और अपर नगर मजिस्ट्रेट विजय सिंह को ज्ञापन दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वर्ष 2021 से बरेली में क्रिटिकल केयर अस्पताल हेतु भूमि की मांग की जा रही थी, लेकिन कमिश्नर स्तर पर स्वीकृति के बावजूद प्रशासन को उपयुक्त भूमि उपलब्ध न हो पाने के कारण वर्ष 2026 में यह महत्वपूर्ण अवसर बरेली से छिन गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह विषय अत्यंत गंभीर एवं जनहित से जुड़ा हुआ है। यह समझ से परे है कि जहां व्यापारिक एवं निजी परियोजनाओं के लिए विशाल भूमि अल्प समय में चिन्हित कर ली जाती है, वहीं जनसेवा से जुड़े अति आवश्यक संस्थान जैसे क्रिटिकल केयर अस्पताल के लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो पाती। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ऐसी स्थिति में यह प्रश्न उठता है कि क्या जनहित की परियोजनाओं के प्रति अपेक्षित संवेदनशीलता का अभाव है, अथवा कहीं किसी निजी हित के कारण क्रिटिकल केयर अस्पताल जैसी अति आवश्यक सुविधा को प्राथमिकता नहीं दी गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बरेली जैसे बड़े शहर को अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर अस्पताल की तत्काल आवश्यकता है। साथ ही भविष्य की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को देखते हुए यहां एम्स जैसे उच्च स्तरीय संस्थान की स्थापना की भी योजना बनाई जानी चाहिए।
