एमडी न्यूज रिपोर्टर गोंडा से अजीत यादव के बृजेश मिश्रा

गोंडा- जनपद में यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले ही दिन नकल का मामला सामने आया है। मनकापुर तहसील स्थित जनता इंटर कॉलेज में एक युवक को दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

परीक्षा शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद स्टैटिक मजिस्ट्रेट और आंतरिक सचल दल प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने कक्ष संख्या-26 की जांच की। जांच के दौरान सामने आया कि हाईस्कूल के छात्र सुधीर कुमार की जगह मनीष कुमार परीक्षा दे रहा था। पूछताछ में मनीष ने स्वीकार किया कि वह ₹1500 लेकर हिंदी का पेपर दे रहा था।

आरोपी मनीष कुमार पुत्र जगलाल, निवासी चटकानवा, थाना खोड़ारे को मौके पर ही छपिया थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने पूरे मामले की रिपोर्ट यूपी बोर्ड को भेज दी है। साथ ही संबंधित परीक्षा केंद्र पर आगामी परीक्षाओं के दौरान विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

खोड़ारे थाना अध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *