एम डी न्यूज़ वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या की रिपोर्ट
पटरंगा पुलिस ने आईटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में आरोपी को भेजा जेल।शादी तय होने के बाद अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर युवती का जीवन बर्बाद करने वाले आरोपी को पटरंगा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आरोपी पर युवती को जान से मारने की धमकी देकर जबरन संबंध बनाने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है।पीड़ित परिवारीजन की तहरीर पर पुलिस ने 9 फरवरी को आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी रही।क्षेत्राधिकारी रूदौली आशीष निगम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव के नेतृत्व में टीम ने बुधवार सुबह कार्रवाई की।पुलिस के मुताबिक बुधवार को मुखबिर की सूचना पर धारा 64(2)एम/352/351(3) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट के तहत आरोपी ताज मोहम्मद (57) निवासी ग्राम टांडा खुलासा थाना रूदौली को गनौली कट के पास से गिरफ्तार किया गया।एसएचओ शशिकांत यादव ने बताया कि आरोपी लंबे समय से युवती को धमकाकर शोषण कर रहा था। शादी तय होते ही उसने फोटो-वीडियो वायरल कर दिए, जिससे विवाह टूट गया। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed