एमडी न्यूज़ यूसुफ ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
आज दिनांक 19.02.2026 को श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुरादाबाद श्री मुनिराज जी द्वारा एकीकृत कमांड रूम, आर0ओ0आई0पी0 112 कार्यालय, कंट्रोल रुम का वार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान नियंत्रण कक्ष की व्यवस्थाओं व कन्ट्रोल सेंटर व डायल-112 की कार्यप्रणाली को देखा गया । महोदय द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी को पुलिस ड्यूटियों को मुस्तैद रखने व पुलिसिंग को ओर अधिक प्रभावी बनाने तथा जनता को समय पर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए । सीसीटीवी कन्ट्रोल रुम का निरीक्षण कर जनपद के महत्वपूर्ण स्थानों व चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया व सभी तिराहो/चौराहों एवं मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी से लगातार निगरानी रखने निर्देश दिये गये । डायल-112 पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं का पीड़ितों से फीडबैक लेने हेतु भी निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी शाहबाद/कार्यालय, क्षेत्राधिकारी टांडा/लाइन्स, क्षेत्राधिकारी मिलक, कन्ट्रोल रुम प्रभारी रेडियो निरीक्षक, प्रभारी 112 आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed