बदायूं। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश, जनपद -बदायूं की दो बैठकें दातागंज तहसील के ब्लाक म्याऊं के ग्राम जमालपुर और दूसरी बैठक दातागंज नगर में हुई। बैठकों की अध्यक्षता अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राम अवतार मिश्रा ने की। संचालन ग्राम जमालपुर में म्याऊं ब्लाक अध्यक्ष श्री शिव ओम तिवारी तथा दातागंज में दातागंज तहसील अध्यक्ष श्री रमाकांत मिश्रा ने किया। बैठक में स्वस्तिवाचन और सभी देवी-देवताओं व भगवान परशुराम जी का आवाहन एवं पंचोपचार पूर्वक पूजन अर्चन किया गया। तत्पश्चात भगवान परशुराम जी का चालीसा एवं परिषद के सात सूत्रीय संकल्पों का वाचन किया गया। बैठक में “यू जी सी प्रमोशन आफ इक्विटी रेग्युलेशन इन हायर एजुकेशन -2026” को वापस लेने तथा “घूसखोर पंडित” पर रोक लगाने की मांग की गयी।
बैठक में बोलते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राम अवतार मिश्रा ने कहा कि सरकारों का कार्य राज्य में सदाचार, न्याय, मानवीय मूल्यों की स्थापना -रक्षा करना, नागरिकों की सुरक्षा, विकास, खुशहाल जीवन बनाना होना चाहिए। इसके लिए समान नियम, कानून, योजनाएं बनानी चाहिए,होनी चाहिए लेकिन” यू जी सी प्रमोशन आफ इक्विटी रेग्युलेशन इन हायर एजुकेशन”इसके बिल्कुल विपरीत है, इससे किसी समाज को लाभ नहीं होगा बल्कि संघर्ष,कलह और समाजिक अशांति बढ़ाने वाला सिद्ध होगा। अतः सरकार को इसे अविलंब वापस ले लेना चाहिए।


बैठक में बोलते हुए दातागंज ब्लाक अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि किसी भी समाज में कुछ लोग बुरे हो सकते हैं लेकिन उस पूरे समाज की छवि खराब करने जैसे कृत्य नहीं होने चाहिए।”घूसखोर पंडित” सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज की छवि खराब करने वाला है, सरकार को इस पर अविलंब रोक लगानी चाहिए।
बैठक में बोलते हुए ब्लाक म्याऊं के अध्यक्ष श्री शिव ओम तिवारी ने कहा कि सरकार द्वारा लाया गया “यू जी सी प्रमोशन आफ इक्विटी रेग्युलेशन इन हायर एजुकेशन 2026 “घोर अनुचित, अमानवीय, असंवैधानिक, काला कानून है।हम इसका तीव्र विरोध करते हैं। सरकार को इसे तुरंत वापस ले लेना चाहिए।


दातागंज की बैठक में उपस्थित दातागंज तहसील अध्यक्ष श्री रमाकांत मिश्रा,राघव पाण्डेय,माधव पाण्डेय,पवन शर्मा, सुनील मिश्रा, बब्लू मिश्रा, देशराज शर्मा, राकेश शर्मा, पप्पू शर्मा, सोनू शर्मा,अखलेश पाण्डेय, नन्द किशोर मिश्र,शिवा मिश्रा,शानू मिश्रा व जमालपुर में उपस्थित धर्म प्रकाश तिवारी , राजेश तिवारी,अबधेश पाठक, प्रमोद शर्मा, सुनील मिश्रा, सतीश तिवारी,विनय कुमार तिवारी, सचिन तिवारी,मुनीश तिवारी, कामता प्रसाद तिवारी, अनिल कुमार शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, श्रीमती इन्दु शर्मा, आयुष तिवारी, विवेक तिवारी,आकाश तिवारी व रिंकू तिवारी आदि सभी ने “यू जी सी प्रमोशन आफ इक्विटी रेग्युलेशन इन हायर एजुकेशन 2026 ” को अविलंब वापस लेने तथा “घूसखोर पंडित”पर तुरंत रोक लगाने की सरकार से मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed