
एम डी न्यूज़ वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या की रिपोर्ट
क्षेत्र में इन दिनों एक नाम तेजी से चर्चा में है रोहित चौधरी। लंबे समय से समाजसेवा के माध्यम से जनता के बीच सक्रिय रहने वाले रोहित चौधरी अब जिला पंचायत सदस्य पद को लेकर संभावित दावेदार के रूप में देखे जा रहे हैं। उनकी बढ़ती सक्रियता ने क्षेत्रीय राजनीतिक दिग्गजों की चिंता बढ़ा दी है रोहित चौधरी लगातार गांव-गांव जनसंपर्क कर रहे हैं, लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं गरीब परिवारों की सहायता को अपना प्रमुख मुद्दा बना रहे हैं। क्षेत्र की जनता का कहना है कि “जो व्यक्ति बिना पद के इतना सक्रिय है, वह पद मिलने पर क्षेत्र का कायाकल्प कर सकता है राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि रोहित चौधरी आधिकारिक रूप से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में उतरते हैं, तो मुकाबला बेहद कड़ा और दिलचस्प हो सकता है। कई पारंपरिक समीकरण बदलने की संभावना जताई जा रही है।
युवाओं और आम जनता के बीच उनका बढ़ता समर्थन यह संकेत दे रहा है कि मवई की राजनीति में एक नई दिशा और नया नेतृत्व उभर सकता है। हालांकि अभी औपचारिक घोषणा शेष है, लेकिन उनकी सक्रियता ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले चुनाव में बड़ा बदलाव संभव है।
