

मंडल ब्यूरो चीफ तेज बहादुर शर्मा के साथ रामानंद सागर की रिपोर्ट
शांति सद्भावना होली ईद रमजान को लेकर के सहादतगंज पुलिस चौकी पर रामनगर सीओ गरिमा पंत ने बैठक की
बाराबंकी मसौली रंगो का त्योहार होली, रमजान एव ईद के सहादतगंज पुलिस चौकी पर शांति नजर क्षेत्र मे विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रविवार को सहादतगंज पुलिस चौकी पर शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई बैठक मे क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंथ ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एव सम्भ्रान्त जनो से सहयोग की अपील की ।
क्षेत्राधिकारी गरिमा पंथ ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे का संदेश देता है। इससे लोगों को सीख लेनी चहिए। रंग-गुलाल उड़ाते समय बवाल न करें ताकि होली का पर्व सुखमय तरीके से संपन्न हो। उन्होंने कहा कि रमजान एव होली त्यौहार एक साथ पड़ रहे हैं जिसमे आप सभी लोगो को जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देना है आप सभी लोग मिलजुलकर अपना अपना त्यौहार मनाये।
सीओ गरिमा पंत ने उपस्थित ग्राम प्रधानों से कहा कि त्यौहार पर निगरानी के लिए गांव के जिम्मेदार लोगो को वालिंटियर के रूप मे बना दे जो सभी तरह की नजर रखेंगे।
प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि होली पर्व रमजान एव ईद को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। जिन गांवों में होलिका दहन का स्थान चिह्नित है, वहां लोग उसी स्थान पर होलिका दहन करें। कहीं भी बवाल न हो इसके लिए पुलिस नजर रख रही है उन्होंने ने कहा कि लाउडस्पीकर हाईकोर्ट सुप्रीम कोर्ट के मानकानुसार ही प्रयोग किया जायेगा तथा मोबाइल फोन पर आने वाले अपत्तिजनक मैसेज को फारवर्ड करने से बचे। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि त्यौहार उल्लास एव खुशी के साथ मनाया जा सके उन्होंने ने जनप्रतिनिधियों से पुलिस का सहयोग करने की बात करते हुए कहा कि जहां पर पुलिस बल की जरूरत है वहां पुलिस बल की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने सभी डीजे वालों पर डीजे पर धार्मिक उन्माद एव अश्लील गाने न बजाने के निर्देश दिये तथा होली के दिन डीजे बजाते, शराब के नशे व शांति व्यवस्था को भंग करने वाले पर पुलिस की पैनी नजर रखेगी।
चौकी प्रभारी संतोष त्रिपाठी ने क्षेत्रीय लोगो से सहयोग की अपील की इस मौक़े पर समाजसेवी सेठ इरफ़ान अंसारी, ग्राम प्रधान कलीम चौधरी, दिलीप कुमार दीक्षित, संतोष त्रिपाठी, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
