मितौली खीरी, 22 फरवरी 2026। 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी पानी की टंकी नहीं बन पाने से ग्रामीणों में निराशा व्याप्त है। प्रधानमंत्री के जल जीवन मिशन को पलीता लग रहा।
लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत दानपुर डलुआपुर में पानी की टंकी का निर्माण कार्य करीब तीन साल पहले शुरू हुआ था। जिसका कार्य अभी भी अधूरा पड़ा है। अभी तक टंकी का ही निर्माण नहीं हो पाया है और न ही पाइप डालने का काम पूरा हुआ। एक ओर जहां देश के प्रधानमंत्री हर घर जल योजना के तहत जल जीवन मिशन चला रहे हैं वहीं दूसरी ओर जिम्मेदारों की लापरवाही उनके सपनों को पलीता लगा रही है। दानपुर डलुआपुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत दो गांव आते हैं जिसमें दानपुर में पाइप डालने का काम पूरा हो गया था जबकि डलुआपुर में अभी तक पाइप भी नहीं पड़ी है। टंकी के निर्माण में केवल ऑपरेटर कक्ष और सौर पैनल लगा कर काम रोक दिया गया था तबसे अभी तक अधिकारियों ने सुध नहीं ली है। दानपुर ग्राम में कनेक्शन किए गए थे वो भी अब तक नदारद हैं। सूत्रों से पता चला है कि पाइपों की संख्या धीरे धीरे कम हो रही है। कहीं इसके पीछे कोई बड़ा घोटाला तो नहीं?ग्रामीण प्रधानमंत्री के द्वारा देय स्वच्छ जल का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना ये है कि जिम्मेदार कब तक कान में तेल डाले बैठे रहते हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed