कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय सीतापुर सासंद राकेश राठौर अंतरराष्ट्रीय शूटर पूनम पांडेय ने किया संबोधित

2027 के चुनाव में भा जा पा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे ,अविनाश पांडेय

दातागंज,बदायूँ। 22फरवरी। 2027 के चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। भाजपा एसआईआर के जरिए वोट चोरी करके सत्ता में आना चाहती है ।लेकिन भाजपा के नापाक मंसूबे सफल नहीं हो पाएंगे। उत्तर प्रदेश की जनता का योगी सरकार से मोहभंग हो गया है। योगी सरकार की पुनर्वापसी संभव नहीं है।


उक्त विचार कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने रविवार को दातागंज में कांग्रेस के संविधान बचाओ संवाद को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनता का ध्यान भटकाने को एआई पर चर्चा करा रही है। कहा कि अमेरिका से व्यापार समझौता देशहित में नहीं है। अमेरिका से कृषि वस्तुओं का आयात खोलने से भारत के किसानों को भारी नुकसान होगा।


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा संविधान और लोकतंत्र का खात्मा कर रही है । योगी सरकार ने सूबे में सांप्रदायिक शक्तियों को नफरत और हिंसा की खुली छूट दे रखी है । बदायूं के रुदायन में निर्दोष मुसलमानों के साथ मारपीट की घटना भाजपा के नफरती एजेंडा का परिणाम है। ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। कहा कि भाजपा से किसान ,नौजवान ,मजदूर ,व्यापारी हर वर्ग परेशान है। कांग्रेस संघर्ष के रास्ते से उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार को सत्ता से हटाकर रहेगी।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed