✒️ रिपोर्ट : आलोक मालपाणी

सहसवान/बदायूं : आज दिनांक 22 फरवरी 2026 को डी.पी.(स्नातकोत्तर) महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस का विषय “सड़क सुरक्षा” रहा । छात्र/छात्राओं ने सड़क सुरक्षा पर एक नुक्कड़ नाटक कर यह संदेश दिया कि हमें सदैव सड़क पर चलते वक्त नियमों का पालन करना चाहिए और हेलमेट, सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करना चाहिए ।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में सड़क सुरक्षा विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विमला, सरिता, सुनीति, रेनू , पुष्पा, प्रियंका आदि ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम प्रभारी श्री दिव्यांश सक्सेना व सुश्री अवंतिका चाडंक की उपस्थिति में बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed