बाराबंकी- जनपद के त्रिवेदीगंज ब्लॉक क्षेत्र के मकनपुर ग्राम पंचायत प्रधान मायापति चौधरी अपने कारनामों से एक बार फिर कटघरे में है। बता दें कि ग्रामीणों का प्रधान के प्रति रोश बढ़ता जा रहा है। क्योंकि प्रधान द्वारा लगातार जनहित के मुद्दों को नकारने और लोगों पर रौब जमाने का आरोप लगता आ रहा है। सरकारी योजनाओं में मनमानी का आरोप भी है। उच्च योजनाओं से प्रधान द्वारा ग्रामीणों को वंचित किया जाता रहा है। जिससे ग्रामीणों और प्रधान में कटाक्ष बनी हुई है।

दरअसल, मामला ये है ग्रामीणों ने बताया कि-हम मनरेगा नहीं जाते, लेकिन प्रधान द्वारा झूठी हाजरी लगाकर हमारे खातों में पेमेंट वेरीफाई करवा लेते हैं, जब हमारे खातो में पेमेंट आ जाती हैं तों प्रधान रौब दिखाकर वह पैसे निकलवाकर ले लेते हैं। ग्रामीणों का कहना है की ऐसा कब तक चलेगा इसमें उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषी प्रधान पर विधिक कार्रवाई हो। लोगों का कहना है की मनरेगा में 213 से लगाकर 230 रुपए तक ही आते हैं। जबकी मजदूरी की औसत दर 400 से 500 के बीच होती है। जिससे हमें मनरेगा में कम पैसे मिलते हैं। जिससे लोगों ने कहा की प्रधान द्वारा फजूली धोखाधड़ी बंद हो।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed