एम डी न्यूज़ रामानंद सागर ब्यूरो चीफ बाराबंकी की रिपोर्ट

बाराबंकी जनपद के थाना रामनगर स्थित लखनऊ बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग ब्लाक विकासखंड कार्यालय के सामने रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब जब लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार के सामने सड़क पार कर रहा साइकिल सवार बुजुर्ग अचानक कार के सामने आ गया और यह हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार काफी दूर जा गिरा। और गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के बाद आस पास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। घायल बुजुर्ग की पहचान – 60 वर्षीय विजय कुमार पुत्र राम खिलावन ग्राम बरियारपुर जिला बाराबंकी के रूप में हुई है। हादसे के बाद घायल बुजुर्ग को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। जिला अस्पताल के प्रशाशन ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर विधित कार्यवाही शुरू कर दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed