एम, डी, न्यूज़, चैनल । मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद, की रिपोर्ट।
मुजफ्फरनगर, थाना भोपा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के एवंम भोपा थाना प्रभारी जसवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना भोपा पुलिस को दिनांक 23.02.2026 को वादी अमित कुमार पुत्र स्व0 रामप्रसाद निवासी मोरना थाना भोपा, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना भोपा पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि उनकी बहनों ने परिजनों को खाने में नींद की गोली दे दी गयी तथा सोते समय चाकू से वार कर पिता की हत्या कर दी।

थाना भोपा पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्ताओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए। वांछित 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
थाना भोपा पुलिस द्वारा गिरफ्तार पुछताछ करने पर अभियुक्ता से नींद की गोली व खाली रैपर तथा 02 चाकू बरामद किया गया। थाना भोपा पुलिस द्वारा अभियुक्ताओं के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
