उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां एक बेटे ने मामूली विवाद के बाद पिता की गोली मारकर हत्या कर दी है. साथ ही हत्या के बाद पिता के हाथ-पैर काटकर फेंक दिए हैं, जबकि बाकी धड़ को घर के एक कमरे में ही छिपा दिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में सामने आया कि पिता प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेटे पर दबाव बनाता था. इसी को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था.दरअसल यह पूरा मामला राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके का है. जहां पैथोलॉजी संचालक मानवेंद्र सिंह की हत्या का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान मानवेंद्र सिंह के रूप में हुई है. इनकी उम्र 49 साल है. इस मामले में 20 फरवरी को गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज हुई थी. इस मामले में पुलिस लगातार तलाश कर रही थी. इसी जांच के क्रम में पता चला कि मृतक के बेटे अक्षत ने पिता की हत्या कर दी है.

ब्यूरो चीफ रामानंद सागर

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *