
संवाददाता-जितेंद्र ठाकुर आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट
जनपद मथुरा चौमुहां इलाके में एक सेना के जवान राधाचरण ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि थाना जैंत की आझई चौकी के प्रभारी ने उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया।
बताया जा रहा है कि,,
रविवार सुबह राधाचरण अपने दोस्त महेश कुमार से मिलने गए थे, जो बीएसएफ में तैनात हैं। उसी दौरान पुलिस महेश को हिरासत में लेने पहुंची थी।
जवान का आरोप है कि जब उन्होंने बच्चे को उसकी मां को सौंपने की बात कही, तो पुलिस ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद धक्का-मुक्की की गई और मारपीट भी की गई।
राधाचरण का दावा है कि सिर्फ 14 सेकंड में उन्हें 6 मुक्के मारे गए और पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
फिलहाल मामले को लेकर जांच और कार्रवाई की मांग की जा रही है।
