एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट
मा० शहर विधायक श्री आकाश सक्सेना, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन श्री मोहन लाल सैनी, मा० पूर्व विधायक श्री काशीराम दिवाकर, जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी सहित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में विकास भवन सभागार में रामपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जीआईएस आधारित मास्टर प्लान-2031 के संबंध में प्रथम बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक के दौरान रामपुर विकास प्राधिकरण द्वारा कुल 39 गांवों को मास्टर प्लान-2031 में शामिल किए जाने की जानकारी दी गई। इनमें तहसील सदर के स्वार रोड क्षेत्र के राजस्व ग्राम खौद, सींगनखेड़ा, जगतपुर, अहरौला, अलीगंज बेनजीर, किशनपुर (निकट अटरिया), अटरिया तथा पैगा शामिल हैं। इसी प्रकार बिलासपुर रोड क्षेत्र के केशरपुर, रहपुरा, मिलक हाशम, कोयला, कोयली, इन्द्री, इन्द्रा एवं भमरौआ को भी मास्टर प्लान में सम्मिलित किया गया है।

इसके अतिरिक्त बरेली रोड क्षेत्र के मगरमऊ, अलीनगर जनूबी, रायपुर, मण्डैय्यान कल्लू, पट्टी कल्यानपुर, कल्यानपुर, अब्बास नगर, मण्डैय्यान रामजी, पसियापुर जनूबी, अहमद नगर थैगा, मिलक इच्छाराम, वजीरपुर, पंजाब नगर, थैगा, बिजईया, चिकना, फैजनगर, फतेहपुर, दनियापुर, शंकरपुर, मण्डैय्यान उदयराज, ककरव्वा तथा भण्डपुरा को भी मास्टर प्लान-2031 में शामिल किया गया है।

मास्टर प्लान में इन गांवों के शामिल होने से क्षेत्र में नियोजित विकास, बेहतर आधारभूत ढांचा, सड़कों, जल निकासी, आवासीय एवं व्यावसायिक सुविधाओं के विकास के लिए भविष्य में योजनाएं तैयार की जा सकेंगी, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों, उद्योगपतियों एवं विभिन्न एसोसिएशनों से मास्टर प्लान-2031 के संबंध में सुझाव एवं आपत्तियां आमंत्रित किए जाने का निर्णय लिया गया, ताकि सभी पक्षों के विचारों को सम्मिलित करते हुए जनपद के समग्र एवं संतुलित विकास की दिशा में प्रभावी योजना तैयार की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed