* एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट आज दिनांक 10.03.2026 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा आगामी उपनिरीक्षक प्रतियोगिता परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जनपद स्तर पर स्थापित परीक्षा कंट्रोल रूम एवं कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा कंट्रोल रूम में की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि परीक्षा से सम्बन्धित प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल प्रभाव से सम्बन्धित अधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *