एचडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला रिपोर्टर युसूफ रिपोर्ट गोष्ठी के दौरान परीक्षा की पारदर्शिता, शुचिता एवं निष्पक्षता बनाये रखने के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से चर्चा की गयी तथा सभी सम्बन्धित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी रामपुर द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने, परीक्षार्थियों की सुविधा, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने हेतु सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, परीक्षा केन्द्रों के आसपास सतर्क निगरानी, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिये गये। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये गये।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित साधनों के प्रयोग अथवा कानून-व्यवस्था से सम्बन्धित स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण, सम्बन्धित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी तथा अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *