(बदायूं)सहसवान-: सहसवान कोतवाली पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद पांच गोमांस तस्करों को गिरफ्तार किया है। सहसवान थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में तीन आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि एक सिपाही भी घायल हो गया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि टेढ़ा घाट पुल के पास चमरपुरा के जंगल में कुछ लोग गौवंशीय पशुओं के वध की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान खुद को घिरा देखकर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें तीन आरोपियों नईम, कौसर और इसराइल के पैरों में गोली लगी।

इस मुठभेड़ में आरक्षी शक्ति सिंह के हाथ में भी गोली लगी, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने मौके से नईम, शाहरुख, अली हसन, कौसर और इसराइल नामक पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ स्थल से पांच तमंचे (315 बोर), 10 जिंदा कारतूस, एक कुल्हाड़ी, तीन छुरियां, काली पन्नी और प्लास्टिक का कट्टा बरामद किया गया है। एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि आरोपी जंगल में घूम रहे गौवंशीय बछड़ों का वध कर उनका मांस बेचने की फिराक में थे। आरोपियों पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *