रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

मितौली खीरी, 18 मार्च 2026। जिले में ओवरलोड एवं ओवरहाईट वाहनों का चलना रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं किन्तु फिर भी जिम्मेदार उनसे सबक लेने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक झलक कुंभी चीनी मिल की जिसका नंबर UP31AT7769 की जिसमें ऊल जलूल तरीके से गन्ना भरा हुआ है और न ही पीछे लाल झंडी या रेडियम रिफ्लेक्टर। उक्त ट्रक लखीमपुर खीरी जनपद में मितौली तहसील के अंतर्गत बबौना सेंटर से गन्ना भर कर कुंभी चीनी मिल की ओर जा रहा है। गन्ना क्रय केंद्रों पर लोड किए गए इन ट्रकों में न तो पीछे लाल झंडी लगाई जाती है और न ही यातायात नियमों के अनुसार इनका चालन किया जाता है। इतनी ऊंचाई तक भरे हुए ये ट्रक यदि कोई बड़ा हादसा हो जाए तो जिम्मेदार कौन होगा? अभी न तो परिवहन विभाग की नजर इन पर पड़ रही है और न ही ये स्वयं विचार करते हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *