मुजफ्फरनगर। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर में श्री बालाजी जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार, 2 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में रंग गया और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। “जय श्री बालाजी” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।


शोभायात्रा का शुभारंभ प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, समाजसेवी भीमसान पंसाल, व्यापारी नेता संजय मित्तल तथा मंदिर समिति के प्रधान हरिशंकर तायल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर सभी अतिथियों ने भगवान श्री बालाजी की सुसज्जित रथ पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, भजन-कीर्तन, बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।


शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरती इस शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह, श्रद्धा और अनुशासन के साथ भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।
कार्यक्रम में रजत राठी, रजत गोयल, विनोद राठी, जेपी गोयल सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।
यह भव्य शोभायात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और भक्ति का प्रेरणादायक संदेश भी दे गई।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *