मुजफ्फरनगर,, थाना मीरापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा, व क्षेत्र अधिकारी जानसठ रूपाली राॅय, एवंम थाना मीरापुर प्रभारी राजीव शर्मा, के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक, 03,,04,,2026,, को थाना मीरापुर पुलिस टीम उप निरीक्षक मदनपाल सिंह, उप निरीक्षक ओमेंद्र सिंह, उप निरीक्षक शिवनंदन शर्मा, उप निरीक्षक विसम्बर सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल सचिन कुमार, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल दिवेश कुमार, व कांस्टेबल सर्वेश भाटी, ने थाना मीरापुर क्षेत्र भुम्मा चौकी नहर पटरी पर चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। तभी एक आईसर कैंटर आता दिखाई दिया पुलिस टीम ने से रूकने का इशारा किया वह नहीं रुका आईसर कैंटर में बैठे तीन अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया जिससे पुलिस टीम बाल बाल बची पुलिस टीम ने कैंटर का घेराव करके तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा पुछताछ करने पर अभियुक्तों ने नाम मरगूब पुत्र यूनुस, जुबेर पुत्र गफ्फार, निवासी ललियाना थाना किठौर जनपद मेरठ, व राकिब पुत्र खुर्शेद निवासी सैफी कॉलोनी हरोड़ा रोड थाना सिंभावली जनपद हापुड़,बताये। अभियुक्तों के पास से 01, छुरी, 02, तमंचे ,315, बोर,02,कारतूस 01, आयकर कैन्टर बरामद किया गया है। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *