बिलासपुर मे आज माटखेड़ा रोड स्थित समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर माननीय सांसद मौलाना मुहीबुल्ला नदवी साहब के दिशा-निर्देशन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में PDA के जिला प्रभारी बदन सिंह यादव जी तशरीफ़ लाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि अथर अली खां ने की।बैठक को खिताब करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तजिंदर सिंह विर्क ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आने वाला वक्त समाजवादी पार्टी का है। उन्होंने हुकूमत पर निशाना साधते हुए कहा कि आज महंगाई और बेरोजगारी से आवाम बेहाल है। गरीब जनता गैस की बढ़ती कीमतों और किल्लत की वजह से लाइनों में खड़ी है। किसान, नौजवान और छात्र सभी परेशान हैं और खाद की कीमतें आसमान छू रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव, घर-घर जाकर PDA की मुहिम को मजबूत करें और पार्टी की जनहित नीतियों का प्रचार-प्रसार करें।इस मौके पर PDA जिला प्रभारी बदन सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को मुतहिद (एकजुट) होने का पैगाम दिया। उन्होंने कहा कि सूबे का निजाम जल्द बदलेगा, बस जरूरत इस बात की है कि कार्यकर्ता पूरी शिद्दत से मेहनत में जुट जाएं ताकि 2027 में आदरणीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाया जा सके। सांसद प्रतिनिधि अथर अली खां ने माननीय सांसद मुहीबुल्ला नदवी जी का संदेश पढ़ते हुए कहा कि आने वाली 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि बाबा साहब का सपना तभी पूरा होगा जब PDA मजबूत होगा, क्योंकि बिना इसके समतामूलक समाज (बराबरी वाले समाज) की स्थापना मुमकिन नहीं है।बैठक में प्रेम शंकर दिवाकर,नदीम यार खां, नजीब खां, अशोक सागर, गुरनाम सिंह, सद्दाम पाशा,आसिम हुसैन खां, सुहैल माहीगीर, ठाकुर दासगंगवार गुरदीप सिंह सोनू खां, परमिंदर सिंह, साहब सिंह कोटिया, नवाजूल हसन,विक्की वर्मा, शाज़ेब अंसारी, सादिक़ हुसैन, गुरप्रीत सिंह,फरमान अली, पंकज यादव,मनोज यादव, कश्मीर सिंह, यामीन सैफी,बड़ी तादाद में पार्टी के मुख्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे और सभी ने 2027 के चुनाव में जीत का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *