बरेली के थाना शाही में गौ सेवकों ने गौ सम्मान अभियान को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। शाही कस्बे में गौ सेवकों ने विभिन्न दुकानों पर जाकर व्यापारियों और आमजन को गौ सम्मान बैलेट पेपर वितरित किए। उन्होंने 27 अप्रैल को आयोजित होने वाले ‘मीरगंज चलो’ अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान भी किया। गौ सेवकों ने लोगों को गौ संरक्षण और संवर्धन के महत्व के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समाज में गौ माता के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। गौ सेवक दिनेश गंगवार ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक हैं, जिनकी रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने लोगों से इस अभियान से जुड़ने और गौ सम्मान के लिए आगे आने की अपील की।अभियान के दौरान दीपक रस्तोगी, अमन अग्रवाल, गुड्डू और सचिन सहित अन्य गौ सेवक भी उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *