आज दिनांक 02.04.2026 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक,रामपुर के साथ रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में स्थित भोजनालय, रीडिंग रुम (लाइब्रेरी), कैन्टीन, मनोरंजन कक्ष, म्यूजियम, जिम, आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा, आरटीसी आदि की व्यवस्थाओं आदि का निरीक्षण कर पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई आदि को चैक कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये । इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन/टांडा, क्षेत्राधिकारी स्वार भी मौजूद रहे ।