प्रयागराज । जनपद के उतरांव थाना क्षेत्र के सदरेपुर गांव में एक अधेड़ की गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । अधेड़ की पत्नी ने गांव के ही कुछ लोगों पर जमीन विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव सराय इस्माइल के मजरा सदरेपुर गांव निवासी चन्द्रभान कुशवाहा उम्र 42 वर्ष का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ के पास गुरुवार की रात पाया गया।
मृतक रोज की तरह खाना खाने के बाद घर से करीब 200 मीटर दूर नलकूप पर सोने के लिए गया था। देर रात बड़े भाई रमाशंकर भूसा भरने निकले तो उन्हें पेड़ के नीचे टॉर्च और चप्पल दिखाई दी। पास जाकर देखा तो बेल्ट और चेन के सहारे चन्द्रभान का शव पेड़ से लटका मिला।
मृतक के परिवार में पत्नी विद्या देवी और दो बेटे—अभय 19 व अभिषेक 17 हैं। चन्द्रभान चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था । खेती-किसानी कर परिवार चलाता था। मृतक की पत्नी विद्या देवी ने जमीन विवाद में पति की हत्या की बात कहीं है। पत्नी का कहना है कि पूर्व प्रधान दिलीप कुशवाहा से जमीन को लेकर विवाद है। इन्हीं लोगों ने उसके पति की हत्या की है। इससे इतर पूर्व प्रधान दिलीप कुशवाहा का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। उनके तथा परिवार के लोगों पर लगे आरोप निराधार है। जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण का पता चलेगा। घटनास्थल पर एसीपी हंडिया व थानाध्यक्ष प्रीतम कुमार तिवारी मय फोर्स मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed