पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार भेंट
आज जनपद रामपुर के नवनियुक्त पुलिस कप्तान सोमेंद्र मीना जी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र की कानून व्यवस्था, व्यापारियों की सुरक्षा और बिलासपुर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के विषय में विस्तृत चर्चा हुई। कप्तान साहब को व्यापारिक हितों और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया। उन्होंने भी सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।
मोहम्मद अनस खान
नगर अध्यक्ष
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, बिलासपुर ( साथ में रहे पूर्व प्रधान मंसूर खान शोएब सलमानी अयान खान)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *