बाराबंकी। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव मे एक महिला का प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की मौत हो गयी परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना व कस्बा मसौली के मोहल्ला ब्लाक कालोनी निवासी इशरत अली की 32 वर्षीय पत्नी लैलातूननिशा को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव मे सुबह 10 बजे भर्ती कराया गया था तथा करीब 11 बजकर 30 मिनट पर प्रसव हुआ तथा पुत्र ने जन्म लिया प्रसव के बाद महिला की हालत सामान्य रही इसके बाद अचानक तबियत खराब होने लगी सीएचसी के चिकत्सक जब तक महिला का इलाज शुरु करते उससे पूर्व जच्चा बच्चा की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है महिला का यह तीसरा बच्चा था इससे पूर्व दो बच्चे है।
सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डा0 राधेश्याम गौड़ ने बताया कि प्रसव के बाद महिला की स्थिति सामान्य थी कुछ देर दिल की धड़कन बढ़ गयी जिसके कारण जच्चा की मौत हो गयी इसके बाद बच्चे की भी मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *