किसान यूनियन ने तहसील सदर में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सोंपा ज्ञापन।
शनिवार रामपुर पूर्व निर्धारित कार्य क्रम के अंतर्गत किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा के नेतृत्व में तहसील सदर परिसर में एकत्रित हुए और जोरदार प्रदर्शन करने के बाद तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे जिला अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सोपा ज्ञापन में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी बंद करने बिजली विभाग को जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने से रोकने प्लाईवुड फैक्ट्रीयों में नीम कोटेड यूरिया का प्रयोग रोकने ग्रामीण क्षेत्रों में टंकी निर्माण कार्य पूरा कराने रसोई गैस की कालाबाजारी बंद रुकने आदि मांगे शामिल हैं इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा ने कहा आम आदमी अपना तन पेट काटकर अपने बच्चों को पढ़ रहा है लेकिन प्राइवेट स्कूल संचालक अपनी मनमानी से उनका शोषण कर रहे हैं जनपद के सभी प्राइवेट स्कूल एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के स्थान पर अपने द्वारा तय किए गए प्रकाशक की किताबें लेने के लिए अभिभावकों को विवश कर रहे हैं इतना ही नहीं यह लोग प्रतिवर्ष री एडमिशन फीस के नाम पर भी अभिभावकों का उत्पीड़न कर रहे हैं उन्होंने आगे कहा बिजली विभाग द्वारा लोगों के घरों पर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं जो कि सरासर गैर कानूनी है प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में इरशाद अली पाशा नूर आलम मोहम्मद फरमान शमीम जहां अरीबा खान मोहम्मद आजम सुनील कुमार सक्सेना मोहम्मद जुनेद रुबी खान दिनेश कुमार विनोद कुमार जकी अहमद आदि लोग मौजूद रहे।







