MD News बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख रोहित जैन दभेडी वाले, मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर। जनपद के बुढाना थाना परिसर में आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें थाना भवन के नवीनीकरण एवं सौन्दर्यीकरण का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ ज़ोन भानू भास्कर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए विकसित की गई आधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया। नवीनीकरण के अंतर्गत थाना भवन को आकर्षक व सुव्यवस्थित रूप दिया गया है, जिससे पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा और आमजन को भी अधिक सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के विकास कार्य पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ जनता और पुलिस के बीच विश्वास को और मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *