मांट। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना ‘मिशन शक्ति’ (चरण 5.0) के द्वितीय चरण के तहत चलाए जा रहे 30 दिवसीय विशेष अभियान के क्रम में शनिवार को मांट क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की गूंज सुनाई दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में मांट, सुरीर और नौहझील थाने की संयुक्त मिशन शक्ति टीम ने तहसील परिसर में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।अभियान के दौरान मिशन शक्ति प्रभारी दीप्ति सिंह, सब-इंस्पेक्टर प्राची और सब-इंस्पेक्टर दिव्या ने उपस्थित महिलाओं को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता के बारे में विस्तार से समझाया। टीम ने बताया कि किसी भी विषम परिस्थिति में महिलाएं घबराने के बजाय तत्काल इन नंबरों का उपयोग करें:1090: महिला पावर लाइन (पहचान गुप्त रखकर शिकायत हेतु)181: महिला हेल्पलाइन112: पुलिस आपातकालीन सेवा1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन108: एम्बुलेंस सेवा1930: साइबर अपराध की रिपोर्ट हेतुमिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों और बाजारों में छेड़खानी या किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को बर्दाश्त न करें और तत्काल पुलिस की सहायता लें।इस अवसर पर तहसील परिसर में मौजूद दर्जनों महिलाओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट्स भी वितरित किए गए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि 30 दिवसीय इस विशेष अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी महिला को भी सुरक्षित महसूस कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *