जनपद रामपुर दिनांक 04.04.2026*
पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा किया गया थाना केमरी का औचक निरीक्षण ।
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
विला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट
आज दिनांक 04.04.2026 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा थाना केमरी का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय पर बने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, फ्लाई शीट आदि का निरीक्षण कर उनमें अंकित की जाने वाली प्रवष्टियों एवं साफ सफाई को चैक किया गया । साथ ही थाना परिसर में बने मालखाना, कम्प्यूटर कक्ष, हवालात, भोजनालय आदि की साफ-सफाई का बारीकी से अवलोकन कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को शालीनता से सुनकर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा आमजन के साथ विनम्र व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *