बाराबंकी: प्राथमिक विद्यालय भटेहटा के प्रांगण में सुनील कुमार गौड़ खंड शिक्षा अधिकारी देवा द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हें मुन्हें बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए । कक्षा 5 उत्तीर्ण बच्चों तथा प्रत्येक कक्षा के प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को परीक्षाफल के साथ आकर्षक उपहार वितरित किए गए ।
बाल वाटिका के अंतर्गत कक्षा 1 में नवप्रवेशित 5 बच्चों एवं उनके अभिभावकों को उपहार दे कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर विभाग द्वारा नवीन शैक्षिक सत्र के प्रथम सप्ताह में नवीन पाठ्यपुस्तकें बच्चों को वितरित की गई। स्कूल चलो अभियान रैली को खंड शिक्षा अधिकारी देवा सुनील गौड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो गगनभेदी नारों के साथ ग्राम भटेहटा के विभिन्न मार्गो से गुजरी।
विद्यालय प्रांगण में मेसर्स गणपति एग्री बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड भटेहटा, देवा रोड, बाराबंकी ने निर्माणाधीन बहुउद्देशीय कक्षा कक्ष का अवलोकन करते हुए प्रतिष्ठान द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की ।
अपने उद्बोधन में उपस्थित समुदाय को प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित करते हुए विद्यालय के भौतिक परिवेश एवं शैक्षिक प्रगति के साथ साथ निपुण घोषित विद्यालय की प्रशंसा की गई इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष कमलेश कुमार शिक्षक विकास वर्मा , पूर्णेश प्रताप सिंह,नीरज श्रीवास्तव,मोहम्मद इस्माइल ,विजय बहादुर सिंह,अनुजा श्रीवास्तव, नमिता वर्मा,कविता वर्मा , सरिता देवी ,सीमा वर्मा,साक्षी सिंह ,रमेश चंद्र की उपस्थिति सराहनीय रही।

तेज बहादुर शर्मा (मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या)।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *