जनपद रामपुर दिनांक 04.04.2026*
पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा किया गया थाना बिलासपुर का औचक निरीक्षण ।
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
आज दिनांक 04.04.2026 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा थाना बिलासपुर का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय अभिलेखों, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार,कैमरे एवं साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा अभिलेखों के समुचित संधारण, अभिलेखों में अंकित की जाने वाली प्रविष्टियों को अद्यतन रखने, साफ-सफाई आदि के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं अनुशासन के साथ कार्य करने तथा आमजन के साथ विनम्र व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए । इस दौरान क्षेत्राधिकारी बिलासपुर भी उपस्थित रही ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *