विनियमन समीक्षा समिति की बैठक से पूर्व तैयारियों को लेकर सीडीओ ने की समीक्षा बैठक
Rampur: मुख्य विकास अधिकारी श्री गुलाब चन्द्र द्वारा उत्तर प्रदेश
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट
विधानपरिषद की मा० विनियमन समीक्षा समिति द्वारा दिनांक 11.04.2026 को प्रस्तावित समीक्षा/विचार-विमर्श के संबंध में पूर्व तैयारी हेतु विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मा० विनियमन समीक्षा समिति की बैठक मा० श्री अश्विनी त्यागी के सभापतित्व में मुरादाबाद में आयोजित की जाएगी, जिसमें जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में जनपद के समस्त अधिकारियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

उन्होंने समिति द्वारा प्रेषित एजेण्डा बिंदुओं पर क्रमवार चर्चा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित बिंदुओं के अनुसार अपनी-अपनी तैयारियां पूर्ण करते हुए प्रगति रिपोर्ट जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को विलम्बित न करते हुए 06 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रस्तुत की जाने वाली आख्या स्पष्ट, तथ्यात्मक एवं प्रमाणिक होनी चाहिए तथा प्रत्येक रिपोर्ट पर संबंधित अधिकारी का पूर्ण नाम एवं हस्ताक्षर अंकित होना अनिवार्य है। साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित समय से कम से कम 15 मिनट पूर्व बैठक स्थल पर स्वयं उपस्थित रहना सुनिश्चित करें।

समीक्षा के दौरान जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल पालन, अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध प्राप्त भ्रष्टाचार शिकायतों एवं उन पर की गई कार्रवाई, मानव सम्पदा पोर्टल पर संपत्ति विवरण दर्ज करने की स्थिति, मा० विधानमण्डल सदस्यों से प्राप्त पत्रों एवं विकास कार्यों के प्रस्तावों पर की गई कार्रवाई, विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर व्यय, तथा आबकारी विभाग से संबंधित अवैध एवं नकली शराब के विरुद्ध की गई कार्रवाई आदि बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *