रिपोर्टर सत्येंद्र कुमार जालौन 4 अप्रैल । एसडीएम हेमंत पटेल की अध्यक्षता में तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर उनका निस्तारण किया गया। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, नगर विकास, कृषि, खाद्य सुरक्षा, विद्युत सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 22 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। जिनमें से पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्राम गायर निवासी यशपाल सिंह ने नाम संशोधन से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की जिसका तत्काल निस्तारण करा दिया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक व अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तफा ने कृषि विज्ञान केंद्र पर साफ सफाई से संबंधित शिकायत दर्ज कराई। जिस पर बीडीओ को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। मोहल्ला कटरा निवासी बृजेंद्र सिंह ने बिजली भार अधिक होने की शिकायत की। जिस पर एसडीओ को आवश्यक संशोधन करने के निर्देश दिए गए। शेष 15 शिकायतों को निस्मतारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपकर उनके समाधान के निर्देश दिए गए।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *